गिरडीह, फरवरी 23 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र के कृपालपुर निवासी चंद्रदेव दास ने धनवार थाना में आवेदन देकर अपने बेटा सन्नी कुमार दास को गांव के ही प्रकाश राय, प्रिंस कुमार द्वारा गंदा-गंदा गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है। दिए गए आवेदन में बताया है कि मेरे बेटा को प्रिंस कुमार ने गर्दन पकड़कर जमीन पर पटक कर लात से मारने लगा तथा प्रकाश राय ने जान से मारने की नीयत से लोहे के रड से मारा जिससे मेरा बेटा सनी कुमार दास का मुंह जख्मी हो गया है तथा ओठ कट गया है। जब मुझे जानकारी मिली तो मैं दौड़कर बीच बचाव करने लगे, परंतु प्रकाश जाति सूचक गाली देते हुए दौड़ा-दौड़ा कर कर मारने लगा। उसी क्रम में मेरी पत्नी सुनीता देवी व मेरी बच्ची दोनों को हाथ लगा दिया और छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। किसी तरह जान बचाकर भागे। आवेदन में कह...