कन्नौज, जून 11 -- ठठिया। थाना क्षेत्र के भठौरा गांव में गंदा पानी डालने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में एक महिला और उसके पति घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भठौरा गांव निवासी संध्या पत्नी अनुज ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर के बरामदे में बैठी थीं। इसी दौरान परिवार के ही शिवानी पुत्री मनोज, मनोज पुत्र देवीशंकर तथा रवि पुत्र रामेश्वर ने घर के पास बने गड्ढे में गंदा पानी डाल दिया। आरोप है कि पानी उछलकर उनके ऊपर आ गया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी आगबबूला हो गए और गाली-गलौज करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आ गई। शोर-शराबा सुनकर...