गंदा पानी गिरने से रोकने व अतिक्रमण हटाने की मांग
हमीरपुर, मई 9 -- मौदहा, संवाददाता। कस्बे के रहमानिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने विद्यालय के इलाही तालाब में गिर रहे गंदे पानी और तालाब की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रबंधक जकी अहमद खान द्वारा चेयरमैन व ईओ को पत्र लिखा है।प्रबंधक ने बताया कि स्टेशन रोड के उत्तर दिशा में स्थित रहमानिया कालेज का इलाही तालाब सार्वजनिक उपयोग का प्रमुख जलस्रोत है। जिसका उपयोग मछली पालन, नहाने-धोने तथा पशुओं को पानी पिलाने में किया जाता है। कालेज प्रबंधक ने कहा कि तालाब के किनारे बने कई मकानों के सेप्टिक टैंकों का गंदा पानी सीधे तालाब में छोड़ा जा रहा है। जिससे जल प्रदूषण बढ़ रहा है और तालाब का पानी दूषित हो रहा है।विद्यालय प्रबंधन ने यह भी कहा कि तालाब की भूमि पर समय-समय पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किए जाते हैं। इस म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.