गंदा और बदबूदार पानी पीने को मजबूर हुए लोग
बागपत, जून 14 -- बागपत। शहर में गंदे एवं बदबूदार पानी की समस्या ने लोगों की नींद उड़ा कर रख दी है। गंदे पानी की सप्लाई की इस समस्या लगातार अपने पैर पसारती जा रही है। विभागीय अधिकारी की अनदेखी कभी भी गंभीर रूप धारण कर सकती है। समस्या को लेकर क्षेत्रीय निवासी लगातार विभागीय अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। शहर के पुराने कस्बे और माता कालोनी में पिछले कई दिनों से गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है। इसको लेकर लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत भी की। उनका कहना है कि गंदे पानी की सप्लाई के कारण लोग भीषण गर्मी में काफी दूर-दूर तक पानी के लिए दौड़ लगाने को मजबूर हैं। बताया कि वर्तमान में जिस तरह से गर्मी अपने चरम पर है, ऐसे समय में प्रदूषित पानी की सप्लाई से तरह-तरह की बीमारियां फैलने का खतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.