अलीगढ़, मार्च 30 -- मडराक, संवाददाता। मडराक क्षेत्र के ग्राम मनोहरपुर कायस्थ में इन दिनों गंदगी से बुरा हाल है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। बावजूद इसके गांव की गलियों से कूड़ा उठाने वाला कोई भी कर्मचारी नहीं है। गांव में कहीं पर गंदगी तो कहीं पर कीचड़ नजर आ रही है। गांव में कभी-कभी सफाई कर्मचारी आते हैं और नालियों से कूड़ा निकाल कर खड़ंजे पर रख जाते हैं। नियमित रूप से सफाई न होने के चलते गांव में बीमारियां फैल रही हैं। परन्तु संबंधित विभाग पर कोई असर नहीं नज़र आ रहा है। महीने-दो महीने में एकबार सफाई कर्मचारी गांव आते हैं। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है लेकिन ग्रामीणों की समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। हालत अब यहां तक पहुंच गए हैं कि ग्रामीण स्वयं ही नालियों की सफाई करने लगे हैं।ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारि...