गंदगी से परेशान कूप के ग्रामीण,पंचायती राज विभाग को भेजा पत्र
रामपुर, मई 30 -- शाहबाद तहसील क्षेत्र के गांव कूप में सफाई व्यवस्था सही नहीं होने से ग्रामीणों ने रोष जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं और नियमित साफ-सफाई नहीं होती है। गांव के अंकुल चौहान ने बताया कि उनके गांव में सफाई व्यवस्था के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। गांव की गलियों में कूड़ा पड़ा हुआ देखा जा सकता है और नालियां चोक हो गई हैं। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर आकर बह रहा है। इससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। गांव के लोगों ने पंचायती राज विभाग को पत्र भेजकर गांव में सफाई कराने की मांग की है。
सामुदायिक शौचालय की स्थिति भी ठीक नहीं गांव में एक सामुदायिक शौचालय बना हुआ है। इसकी स्थिति भी ठीक नहीं है। शौचालय का ताला तो खुला रहता है मगर इसके अंदर गंदगी जमा है। टाइल टूटी पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.