फतेहपुर, जून 21 -- अमौली। कस्बा स्थित मंडी परिसर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल से क्षेत्रीय लोगों ने साफ-सफाई न कराए जाने पर गंभीर बीमारियों के खतरे की आशंका जाहिर की। साथ ही कस्बे की नाले व नालियों की सफाई की मांग की। ग्राम चौपाल में विधायक से शिकायत करते हुए कस्बे वासियों ने बताया कि कस्बे में फैली गंदगी से खासी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कहा कि मानसून आने को है ऐसे में यदि नाले व नालियों की सफाई समय से नहीं कराई जाती तो जलभराव का भी सामना करना पड़ेगा। कस्बे वासियों का कहना था कि नियमित सफाई न होने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। वहीं नालों व नालियों के चोक होने से यह उफान मारते हैं नतीजतन गंदा पानी मार्गों पर भर जाता है। कस्बे के खादी भंडार मार्ग, खजुहा तिराहा, बस स्टाप, पट...