श्रावस्ती, मई 21 -- गिलौला, संवाददाता। विकास क्षेत्र गिलौला की ग्राम पंचायत चेतिया मुरार के मजरा लोहारी में कीचड़ व जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसके कारण लोग परेशान हैं। लोगों ने कीचड़ समाप्त कराने की मांग की है। प्राथमिक विद्यालय लोहारी के बगल बाउंड्री वॉल से सटे हुए सड़क पर लोगों के घरों का गंदा पानी बह रहा है। जिसकी वजह से संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ा हुआ है। ग्राम पंचायत चेतिया मुरार की ओर से पिछले पांच साल से नाली नहीं बनवाया गया जिसकी वजह से लोगों के घरों का गंदा पानी सड़क पर फैला रहता है, जिसके चलते संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ रहा है साथ ही साथ प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य गर्त में जा रही है 20 में से विद्यालय बंद कर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- सड़क पर जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी, बीमारी फैलने की आशंका गंदगी के क...