हमीरपुर, मई 11 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायत बांकी की बजबजा रही नालियां स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहे हैं। जिम्मेदार सब कुछ देखने सुनने के बाद चुप है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे ग्रामीण मायूस है। बांकी के ग्रामीण सुशीला देवी, अनिल सविता, देबू सविता, कल्लू सिंह आदि ने बताया की नाली खराब होने से गांव का गंदा पानी रास्ते में बह रहा है सफाई नहीं होने से पूरा रास्ता बर्बाद हो रहा है। शिकायत के बाद समस्या का समाधान जिम्मेदार नहीं करा रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि वह कई बार ग्राम प्रधान जीवन श्रीवास को समस्या से अवगत कराकर समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। रास्ते में चारों तरफ गंदगी का अंबार होने से संक्रामक बीमारियां फैलने खतरा मंडरा रहा है। ग्रा...