बदायूं, फरवरी 12 -- मुडिया। आसफपुर के ग्राम डरेला में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सफाई कर्मचारी के नियमित न आने से गांव के मुख्य मार्ग और नालियों में गंदगी के ढेर लग गए हैं। सड़न और दुर्गंध के कारण ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों को इसी गंदगी के बीच से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान और सचिव से बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक-हारकर पीतांबर, रामसेवक, भूरे और दीनदयाल सहित अन्य ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर लापरवाह सफाईकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...