मधुबनी, मार्च 2 -- मधुबनी । मधुबनी नगर निगम क्षेत्र स्थित गंगा सागर चौक शहर का सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण इलाका माना जाता है। यह चौक न केवल व्यवसायिक गतिविधियों का केंद्र है, बल्कि शहर की पहचान के रूप में भी जाना जाता है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग यहां से गुजरते हैं। आसपास दर्जनों छोटी-बड़ी दुकानें, ठेला-खोमचे और व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित हो रहे हैं। लेकिन वर्तमान समय में इस महत्वपूर्ण चौक सहित आसपास में साफ-सफाई की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। जगह-जगह फैले कचरे के ढेर से इलाका कचरा डंपिंग ग्राउंड में तब्दील हो चुका है। इससेे आमजन से लेकर व्यापारियों तक को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चौक के बीचोंबीच और सड़कों के किनारे जमा कचरा न केवल क्षेत्र की सुंदरता को धूमिल कर रहा है, बल्कि आवागमन को भी बाधित कर रहा है। गंगा सागर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.