गाज़ियाबाद, जून 9 -- अभियान शहरी क्षेत्र में नगर निगम के करीब 572 नाले, इनमें 82 बड़े नाले यह भी पढ़ें- आने वाला है मानसून, शहर के नाले कर देंगे शहरवासियों को परेशानजल निकासी की चिंता गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन। मानसून आने में अब ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं, लेकिन नगर निगम ने जल निकासी के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। पांचों जोन में छोटे-बड़े नाले गंदगी से अटे हैं। ऐसे में बारिश के दिनों में जलभराव की आशंका है। पिछले साल की तरह जलभराव लोगों को इस बार भी आफत पैदा करेगा। शहरी क्षेत्र में नगर निगम के करीब 572 नाले हैं। इनमें 82 बड़े नाले हैं। निगम हर साल मानसून में नालों की सफाई ठेके पर कराता था, जिस पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च होते थे। इसके बावजूद बारिश के दिनों में जलभराव रहता था। यही कारण है कि निगम इस बार नालों की सफाई अपने संसाधनों से खु...