नैनीताल, मार्च 9 -- नैनीताल। पालिका की टीम ने सोमवार को तल्लीताल क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाकर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चिकन और मीट की कुछ दुकानों में गंदगी पाए जाने पर पालिका ने चालानी कार्रवाई की। ईओ रोहिताश शर्मा और पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में चार दुकानदारों के चालान किए गए। चालान के माध्यम से कुल दो हजार रुपये का राजस्व वसूला गया। यहां मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार, प्रभारी कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा, वेद प्रकाश सैनी और कपिल तोमर शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...