कौशाम्बी, जून 3 -- मंझनपुर। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कयामुद्दीनपुर निवासी सचिन कुमार पटेल ने बताया कि एक जून को गांव की मालती देवी पत्नी राजेंद्र पटेल अपनी दोनों बेटियों इंद्राणी व शिवानी के साथ उसके खेत में दैनिक क्रिया के लिए गई थी। पीड़ित के मुताबिक, इसी बात को लेकर उसकी मां सूरजमुखी का इनसे विवाद हुआ था। आरोप है कि बीच-बचाव करने पर विपक्षी राजेंद्र, मालती, इंद्राणी एवं शिवानी ने उसकी पिटाई कर दी। हमलावरों ने पीड़ित युवक की मां को भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...