गंदगी फैलाने का विरोध करने पर देवर-भाभी को पीटा
कौशाम्बी, जून 22 -- सैनी थाना क्षेत्र के नगियामई गांव निवासी शौकत अली ने बताया कि रविवार देर शाम पड़ोसन रईशा बेगम उसके घर के सामने अपने बच्चों को शौच करा रही थी। इसका विरोध करने पर वह गाली-गलौज करने लगी। मना किया गया तो पति जुम्मन अली, बेटी तैयबा व अरीबा के साथ मिलकर बहू हसीना बेगम को पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित के बेटे अजमद की भी पिटाई की। इसके बाद धमकियां देते हुए फरार हो गए। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.