कौशाम्बी, दिसम्बर 30 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के दिया उपरहार गांव निवासी बब्लू खान ने बताया कि 29 दिसंबर की सुबह घर के सामने की नाली में गंदगी फेंकने का विरोध करने पर पड़ोसी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सगे भाई मुर्तुजा, इश्तेखार, इश्तियाक व काले उर्फ इरतेदा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायल का मेडिकल करा दिया गया है। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.