गंदगी देख पालिकाध्यक्ष ने पुलिस और हॉकर्स की लगाई क्लास
नैनीताल, अप्रैल 6 -- नैनीताल, संवाददाता। शहर की स्वच्छता और व्यवस्था को लेकर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल इन दिनों बेहद सख्त तेवर में नजर आ रही हैं। सोमवार सुबह उन्होंने मस्जिद चौराहे और मालरोड क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेच रहे हॉकर्स के खिलाफ मौके पर ही कड़ी कार्रवाई की।निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने पाया कि कई हॉकर्स बिना अनुमति के खाने-पीने का सामान बेच रहे थे, जिससे गंदगी फैल रही थी। मस्जिद चौराहे के पास दो गोलगप्पे विक्रेताओं का सामान जब्त किया गया। चने बेचने वाले एक अन्य व्यक्ति पर भी कार्रवाई की गई। डॉ. खेतवाल ने मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि पुलिस के सामने अवैध व्यापार होना लापरवाही का प्रतीक है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.