उन्नाव, मार्च 19 -- उन्नाव। शहर में भीषण गर्मी की आहट के बीच पेयजल व्यवस्था की जो हकीकत सामने आ रही है, वह न केवल डराने वाली है बल्कि प्रशासनिक दावों की पोल खोलने के लिए काफी है। जिला अस्पताल में गंदगी के बीच पानी पीने की मजबूरी हो या बस स्टेशन पर टंकियों से निकलता गर्म और दूषित पानी हर तरफ लापरवाही का आलम है। आलम यह है कि खुद शहर की प्यास बुझाने का दम भरने वाली नगर पालिका का अपना दफ्तर दो साल से प्यासा है। रेलवे स्टेशन पर वाटर एटीएम गायब हैं और यात्रियों को मजबूरी में दूषित या महंगा पानी पीना पड़ रहा है। जिम्मेदारों की इस उदासीनता ने आम जनमानस को गंभीर बीमारियों के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है।जिला अस्पताल : तीमारदारों को उबकाई, गंदगी का अंबारजिला अस्पताल परिसर में पेयजल की स्थिति नारकीय बनी हुई है। प्याऊ के आसपास गंदगी का ऐसा अंबार लगा ...