सीवान, मई 11 -- सीवान। शहर के कई इलाकों में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी जमा हो गई है। नालियों से बदबू आने लगी है और मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदे पानी के कारण बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियां फैलने लगी हैं। कई जगहों पर नालियां पूरी तरह जाम हो चुकी हैं, जिससे पानी सड़क पर बह रहा है। लोगों ने नगर परिषद से नियमित सफाई अभियान चलाने और दवा छिड़काव की मांग की है। यह भी पढ़ें- गंदगी के कारण नालियों से बढ़ा बीमारी का खतरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...