श्रावस्ती, मार्च 11 -- लक्ष्मनपुर,संवाददाता। सिरसिया विकास क्षेत्र के लक्ष्मनपुर बाजार स्थित मनिहार मोहल्ले में गंदगी और जलभराव की समस्या से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। मोहल्ले की नालियों की महीनों से सफाई नहीं कराई गई है, जिसके कारण नालियां कचरे से पट गई हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और लोगों का जीना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। नालियों में जमा गंदगी और पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। शाम होते ही म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.