बदायूं, जून 9 -- नगर पालिका परिषद ने शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब के खिलाफ कार्रवाई की है। पालिका प्रशासन ने उनका एक दिन का वेतन काटने के साथ ही 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उनको स्पष्ट तौर पर चेतावनी दी गई है कि अगर स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं हुआ तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। चेयरमैन फात्मा रजा ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त गंदगी और जल निकासी की समस्याओं की जानकारी मिली। पुलिस लाइन ग्राउंड के सामने, बरेली-चन्दौसी मार्ग, इन्द्रा चौक, कदीर मार्केट और नई सराय समेत कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे होने तथा नालों की सफाई नही होने की शिकायत मिल रही थी। इसके चलेत मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को पूर्व में ...