कौशाम्बी, नवम्बर 28 -- मंझनपुर, संवाददाता करारी नगर पंचायत अध्यक्ष ने शुक्रवार को सफाई नायकों के साथ बैठक की। इस दौरान सभी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। चेतावनी दी कि गंदगी नजर आई और बीमारी फैली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगरीय क्षेत्र में नियमित तरीके से फॉगिंग करने का भी आदेश दिया। करारी चेयरमैन शमशाद बख्श ने कहा कि नगर के सभी मोहल्लों में रोजाना शाम के समय फागिंग कराई जाए। ताकि, मच्छर जनित बीमारियां किसी भी कीमत पर नहीं फैल सकें। वार्डों में नियमित तरीके से सफाई कराने का आदेश दिया। कहा कि गंदगी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगरीय क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आमजन से भी सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा। कहा कि नागरिकों की सभी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। नगर के लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.