मथुरा, फरवरी 25 -- मथुरा,आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा गठित विशेष खाद्य सचल दल ने मथुरा में कार्रवाई करते हुए कमी मिलने पर 718 किलो सरसों तेल सीज किया और करीब 200 किलो खराब खोया नष्ट कराया। टीम ने 12 नमूने भरे। कार्रवाई से खाद्य विक्रेताओं में खलबली मची रही। आगामी त्योहार होली/रंगोत्सव पर्व के दृष्टिगत जनपद मथुरा में आम जनमानस एवं आने वाले श्रृद्धालुओं को स्वच्छ व गुणवत्तायुक्त खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराने अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ द्वारा गठित विशेष खाद्य सचल दल में शामिल फर्रूखाबाद के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान,उन्नाव के खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपासना ने टीम के साथ सरसों तेल की निर्माण इकाईयों पर छापामार कार्रवाई की। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.