मेरठ, मई 8 -- चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में पब्लिक टॉयलेट और मैस में खराब स्थिति के विरोध में छात्रों ने रजिस्ट्रार ऑफिस में धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल मैस और बॉथरूम में अव्यवस्था और गंदगी के आरोप लगाए। छात्रों ने कहा कि आम स्टूडेंट के लिए सफाई तक नहीं है जबकि कैंपस में करोड़ों रुपये केवल सुविधाओं पर खर्च किए जा रहे हैं। छात्रों ने कथित रूप से भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कहा कि कुछ अधिकारियों ने पद पर रहते हुए अपनी कंपनी बना कैंपस में ठेकेदारी शुरू कर दी है। रजिस्ट्रार ऑफिस में करीब आधा घंटा चले धरने में छात्रों ने सुविधा और अनियमितता जैसे मुद्दे उठाए। अमित मलिक एवं शुभम मलिक के नेतृत्व में पहुंचे छात्रों ने कहा कि अधिकारी अपने ऑफिस में एसी लगवा रहे हैं जबकि सेंट्रल लाइब्रेरी में केवल पुराने कूलर दिए गए हैं। छात्रों ने सवाल किया कि उनके लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.