छपरा, दिसम्बर 15 -- हिन्दुस्तान असर तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के गंडार मिडिल स्कूल परिसर में भवन के ऊपर से गुजरे जर्जर पीपल के पेड़ की डाली को सोमवार को विद्यालय शिक्षा समिति ने कटवा दिया। डाली काटे जाने पर बच्चों के अभिभावकों ने प्रसन्नता जताई है। मालूम हो कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 14 दिसम्बर के अंक में प्रमुखता से गंडार मिडिल स्कूल में पेड़ के नीचे लगती हैं बच्चों की क्लास शीर्षक से खबर छापी थी। इसको लेकर ग्रामीण व छात्रों के अभिभावक सोमवार को विद्यालय पहुंचे व बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए जर्जर डाली शीघ्र कटवा देने के लिए प्रधान अध्यापक से प्रस्ताव रखा। इस पर प्रधान अध्यापक सत्य प्रकाश राम ने अविलंब शिक्षा समिति के अध्यक्ष व सदस्यों को सूचना देकर बैठक बुलाई। फिर समिति की अध्यक्ष वार्ड सदस्या मुन्नी देवी की अध्यक्षता में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.