मोतिहारी, जुलाई 24 -- मोतिहारी। गंडक व बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। डुमरिया घाट का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। इस नदी का जलस्तर लाल निशान से 38 सेंटीमीटर ऊपर है। गंडक चटिया का जलस्तर 66.71 मीटर पर गिरावट दर्ज की गयी है। लालबेगिया सिकरहना का जलस्तर 60.45 मीटर पर स्थिर बना है। लालबकेया गुआबारी नदी का जलस्तर 69.40 मीटर पर स्थिर है। अहिरौलिया बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर 56.27 मीटर पर स्थिर बना है। गंडक बराज ने 83,300 क्यूसेक पानी छोड़ा है। इसके जलस्तर में गिरावट दर्ज की गयी है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: अगले सात दिन खतरे के निशान से नीचे रहेगी गंडक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...