गंडक में पानी घटने से बोट सफारी हुआ बंद
बगहा, मार्च 28 -- बगहा, हमारे संवाददाता। पश्चिम चंपारण स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में गंडक नदी का जलस्तर घटने से नौका विहार पूरी तरह बंद हो गया है। इसको लेकर वीटीआर प्रशासन की तरफ से बोट सफारी बंद होने से संबंधित बोर्ड भी लगा दिया गया है। पर्यटन सीजन के बीच नौकायन और राफ्टिंग जैसी गतिविधियां ठप पड़ने से यहां आने वाले पर्यटक मायूस होकर लौट रहे हैं। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में घूमने आने वाले सैलानियों के लिए जंगल सफारी के साथ गंडक नदी में नौका विहार प्रमुख आकर्षण का केंद्र होता है। गंडक की बहती धारा, हरियाली से घिरे जंगल और नौकायन का रोमांच पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। खासकर राफ्टिंग का अनुभव लेने के लिए दूर-दराज से लोग यहां पहुंचते हैं। लेकिन इस बार जलस्तर कम होने के कारण इन गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लग गई है। पर्यटकों में राजीव मंडल, राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.