गंडक में उफान से लालगंज में तिरहुत तटबंध पर बढ़ी चौकसी
हाजीपुर, सितम्बर 2 -- गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र सहित नेपाल में हुई वर्षा और गंगा के बैक वॉटर के कारण गंडक नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। लालगंज में बुधवार को गंडक खतरे के निशान से 53 सेमी ऊपर पहुंच गई। गंडक नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर से लालगंज के बलहा बसंता सहित अन्य इलाके में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से नदी किनारे बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि प्रशासन सहित जल संसाधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। यह भी पढ़ें- गंडक और बागमती में उछाल, बूढ़ी गंडक स्थिरजल संसाधन विभाग की तैयारी बुधवार को जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ने सहायक अभियंता, कनीय अभियंता के साथ लालगंज के बलहा बसंता से ख़ज़ाहचक तक तटबंध का निरीक्षण किया। लालगंज सीओ विश्वजीत कुमार ने भी तिरहुत तटबंध का निरीक्षण किया। अधीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.