बगहा, मई 13 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के गंडक पार इलाके में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने सात निश्चय योजना-3 के अंतर्गत जिला में दो नए डिग्री कॉलेज खोलने की स्वीकृति दी है। ये डिग्री कॉलेज गंडक पार के पिपरासी एवं भितहा प्रखंड में स्थापित किये जाएंगे। सरकार के द्वारा बुधवार की कैबिनेट की बैठक में इसकी स्वीकृति दी गई है। इस निर्णय से गंडक पार क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- प्रखंडों में खुलने वाले नए डिग्री कॉलेज के प्राचार्य की हुई नियुक्ति स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होने से शिक्षा का दायरा और मजबूत होगा। वाल्मीकिनगर विधान...