मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के हरशेर गांव के निकट गंडक नहर से होली के दिन महिला का शव बरामद हुआ। मृतका मखदुमपुर निवासी लालदेव साह की 69 वर्षीय पत्नी मालती देवी थी। सूचना पर पहुंचे अवर निरीक्षक अनिल कुमार ने मामले की छानबीन की। शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजीपुर भेजा दिया। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...