कुशीनगर, फरवरी 26 -- कुशीनगर। बरवा रतनपुर इलाके के एकडंगा में स्तिथि एक पुल के कारण मुख्य मार्ग सकरा होने से आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। मुख्य पश्चिमी छोटी गंडक नहर वाली मुख्य सड़क पडरौना व खड्डा को जोड़ती है।‌ इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों राहगीरों का आना जाना लगा रहता है। यह पुल एकडंगा रेगुलेटर के समीप छोटी गंडक नहर का शाखा पिपरिया माइनर पर बना है। एकडंगा निवासी गंगासागर सिंह, संतोष, रामदरस, योगेन्द्र, पिंकू, राकेश, साकिर, संतोष आदि कि कहना है इस पुल का निर्माण बिना चौड़ीकरण कराये ही किया गया है, जिससे आए दिन दुर्घटना का आशंका बनी रहती है। यही समस्या सिंगहा में स्थित बड़हरा रजवाहा हेड पर स्थित पुल का भी है, जहां आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अगर समय रहते पुल का चौड़ीकरण कर सड़क को दुरूस्त नहीं कराया गया तो किसी भी समय बड...