सीवान, जनवरी 2 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोहरुआ गांव के समीप गुरुवार की सुबह गंडक नदी से उपल्ता हुआ शव बरामद किया गया। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी झब्बू लाल मल्लाह (56) वर्ष के रूप में हुई। मृतक के परिजनों का कहना था कि वह बुधवार की शाम घर से शौच करने की बात करके निकला हुआ था। लेकिन, जब वह देर रात तक वापस घर नहीं आया तो परिजनों की चिंता और बढ़ गई। वह आसपास के ग्रामीणों को भी इसकी सूचना दी। ग्रामीणों के साथ परिजन सरकारी स्कूल, बस अड्डे, पंचायत भवन, और आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन शुरू कर दिया।लेकिन कहीं पर भी उसका कोई पता ठिकाना नहीं मिला। जब गुरुवार की सुबह नदी में मछुआरे मछली पकड़ने के लिए गए तो गहरे पानी में उपलता हुआ शव दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्...