गोपालगंज, अप्रैल 21 -- सिधवलिया। एक संवाददाता गोपालगंज-पूर्वी चंपारण सीमा पर गंडक नदी में स्नान के दौरान डूबे 18 वर्षीय युवक सचिन कुमार का अब तक पता नहीं चल सका है। वह महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी हरेंद्र शर्मा का पुत्र है। वह रविवार को अपने दोस्तों के साथ डुमरिया घाट पर स्नान करने गया था, तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के डूबने के बाद साथियों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में समा गया और लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन को जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- गंडक में नहाने के दौरान डूबा युवक, 24 घंटे से खोजबीन सोमवार को पूर्वी चंपारण से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने पूरे दिन नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.