गोपालगंज, अप्रैल 21 -- सिधवलिया। एक संवाददाता गोपालगंज-पूर्वी चंपारण सीमा क्षेत्र स्थित गंडक नदी में डूबे युवक का शव घटना के करीब 60 घंटे बाद मंगलवार को बरामद कर लिया गया। पूर्वी चंपारण के डुमरिया घाट पर एसडीआरएफ की टीम ने सघन तलाश अभियान के दौरान शव को खोज निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। जानकारी के अनुसार महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी हरेंद्र शर्मा का पुत्र सचिन कुमार अपने दोस्तों के साथ डुमरिया घाट पर स्नान करने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और तेज धारा में बह गया। यह भी पढ़ें- गंडक नदी में डूबे युवक का शव 60 घंटे बाद बरामद साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह लापता हो गया। घटना के बाद से ही प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम लगातार खोजबीन में जुटी थी। सोमवा...