देवरिया, अप्रैल 25 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। हेतिमपुर स्थित छोटी गंडक नदी घाट पर शुक्रवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड संख्या 27 निवासी धर्मराज गुप्ता (45) पुत्र स्व. रामचंद्र गुप्ता शुक्रवार दोपहर घर से निकले। करीब साढ़े 12 बजे महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर छोटी गंडक नदी घाट पर नहाने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी होते ही घाट पर मौजूद लोगों ने तत्काल हेतिमपुर चौकी पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की सहायता से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद नदी से शव ...