देवरिया, मार्च 12 -- गोरयाघाट, हिन्दुस्तान संवाद। गंडक नदी के किनारे खेल रहे एक मासूम की बुधवार की सुबह नदी में डूबने से मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिवार में मातम पसर गया। परिसर बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर चले गए।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बिंदवलिया निवासी इमरान का पांच वर्षीय बेटा दिशान बुधवार की सुबह गांव के समीप से गुजरे गंडक नदी के किनारे खेल रहा था। खेलते- खेलते वह नदी में किनारे चला गया और पानी के तेज बहाव में डूब गया। नदी में डूबता हुआ देखकर आस- पास के लोगों ने चिल्लाना शुरू किया, जिसके बाद मौके पर इक्कठा हुई भीड़ ने मासूम को किसी तरह से नदी से बाहर निकाला और उसे आनन-फानन में इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ...