देवरिया, अप्रैल 4 -- रामपुर कारखाना, (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। पिता की डांट से नाराज एक किशोरी शुक्रवार को नदी में कूद गई। नदी में कूदी किशोरी को बचाने के लिए एक युवक नदी में कूद पड़ा। वह किशोरी को बचाकर किनारे लाया। शनिवार को वीडियो वायरल होने के बाद लोग युवक के साहस की सराहना कर रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो देवरिया कसया मार्ग स्थित रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पटनवा पुल छोटी गंडक नदी का बताया जा रहा है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की एक किशोरी पिता की डांट से नाराज होकर शुक्रवार की शाम गंडक नदी में कूद गई। किशोरी नदी में डूबने लगी। उसे बचाने के बजाय आसपास के लोग वीडियो बनाने में मशगूल रहे। इसी दौरान पथरदेवा के पूर्व जिला पंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.