बगहा, फरवरी 14 -- ठकराहा। गंडक नदी की 2026 की संभावित बाढ़ से दक्षिणी पीपी तटबंध को सुरक्षित रखने के लिए कटावनिरोधक कार्य शुरू कर दिया गया है। तटबंध के दोनों डिवीजन में एक दर्जन से अधिक एजेंडों पर काम चल रहा है, जिन पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। लेकिन काम शुरू होते ही गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं, जिससे ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है। भितहा क्षेत्र में चल रहे एंटी-ईरोजन कार्य के दौरान जीओ बैग में शुद्ध बालू की जगह बलुई मिट्टी भरने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शुरुआती चरण में ही गड़बड़ी हो रही है, तो बाद में उसकी भरपाई संभव नहीं होगी। ऐसे में तटबंध की मजबूती पर सीधा असर पड़ सकता है और बाढ़ के समय खतरा बढ़ सकता है। पीपी तटबंध पर कुल 13 एजेंडा है। संवेदकों ने निविदा के दौरान न्यूनतम दर पर काम ...