खगडि़या, जून 17 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के मानसी के बूढ़ी गंडक घाट पर बन रहे पुल पर आवागमन का सपना लोगों का इस बार भी पूरा नहंी होगा। जिसके कारण लोगों को इस साल भी नाव व चचरी पुल से आवागमन में होने वाली परेशानी से मुक्ति नहीं मिलने वाली है। उल्लेखनीय है कि जिले के मानसी के मटिहानी बूढ़ी गंडक नदी पर वर्ष 2017 में 12 करोड़ 13 लाख की लागत से पुल निर्माण शुरू किया गया था। पुल निर्माण की 30 जनवरी 2019 को तिथि समाप्त हो गई। निर्धारित समयावधि में इसका निर्माण नहंी होने से दो साल पहले इयका बजट बढ़कर 20 करोड़ हो गया। इसके बाद गत मार्च माह निर्धारित किया गया। इस अवधि के समाप्त होने के ढाई माह बाद भी पुल व एप्रोच कस काम अधूरा है। छह स्पैन के बन रहे इस पुल का अब भी दो पाए का काम पूरा नहीं हुआ है। इस दोनोंं पाए का अभी फाउंडेशन का ही काम हो सक...