मोतिहारी, सितम्बर 27 -- मोतिहारी, हिप्र.। नेपाल में भारी वर्षा व गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए डीएम सौरभ सुमन यादव ने संग्रामपुर अंचल के गांवों सहित गंडक नदी के किनारे वाले अधिकतर गांव का वाटर वोट से पेट्रोलिंग कर जायजा लिया। उनके साथ अपर समाहर्ता व बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल मोतिहारी के अभियंता भी थे। सभी तटबंध सुरक्षित हैं लेकिन नदी में पानी का ट्रेंड अभी भी बढ़ रहा है । जिसको लेकर जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने तथा अगले कुछ घंटे में सभी आवश्यक तैयारियां करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Motihari News: संभावित बाढ़ को लेकर पुछरिया पहुंचे विधायक, लिया जायजानदी तटीय क्षेत्रों की निगरानी डीएम ने नदी तटीय क्षेत्रों में तत्काल माइकिंग कराने तथा सभी नदी किनारे के टोलों को निकटवर्ती आ...