कुशीनगर, सितम्बर 8 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर नदी का डिस्चार्ज लगातार घट रहा है। मंगलवार की सुबह नदी का डिस्चार्ज 1.29 लाख क्यूसेक से घटकर 1.19 लाख 500 क्यूसेक पर पहुंच गया। नदी का जलस्तर घटने से रेताक्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन दूसरी ओर छितौनी बांध के ठोकर नंबर चार के समीप पानी में डूबी किसानों की फसलों पर कटान का खतरा बढ़ गया है। इसे लेकर किसान चिंतित हैं।छितौनी बांध के भैंसहा गेज पर मंगलवार को नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 95 मीटर के सापेक्ष 94.98 मीटर दर्ज किया गया। पांच दिन पूर्व वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर नदी का डिस्चार्ज 1.77 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया था। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: गंडक के दियारा में सड़क पर चल रही नाव, बाढ़ से घिरी आबादी इससे नदी उफान पर आ गई थी और छितौनी तटबंध से ...