गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा, प्रशासन अलर्ट मोड में
छपरा, सितम्बर 1 -- मकेर, सारण, ए.सं. नेपाल में बाढ़ की विभीषिका अभी थमी भी नहीं है कि वहां लगातार हो रही अत्यधिक बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। 30 और 31 अगस्त को वाल्मीकिनगर बैराज से क्रमवार पानी छोड़े जाने के बाद नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार को मकेर प्रखंड के बाघाकोल पंचायत अंतर्गत लगुनिया, दुनिया पोखरा, हैजलपुर तथा नौकाडा गांव के आसपास चारों ओर पानी फैल गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी घर में बाढ़ का पानी प्रवेश नहीं कर सका है। गांवों तक आने-जाने वाली सड़कें भी फिलहाल चालू हैं। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए ग्रामीणों में चिंता बढ़ने लगी है। प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है और नदी के जलस्तर तथा पानी की रफ्तार पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.