छपरा, मार्च 30 -- पानापुर। गुप्त सूचना के आधार पर पानापुर एवं सीमावर्ती बैकुंठपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चकिया, चिंतामनपुर और प्यारेपुर गांव के सामने गंडक दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान हजारों लीटर महुआ निर्मित शराब को नष्ट किया गया। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध शराब का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजा कुमार ने बैकुंठपुर थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की। पुलिस ने मौके पर मौजूद तीन भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया तथा हजारों लीटर शराब को नष्ट कर दिया। ज्ञात हो कि 8 मार्च को भी पुलिस ने चिंतामनपुर गांव के सामने छापेमारी कर दो भट्ठियों को ध्वस्त किया था और एक धंधेबाज को गिरफ्तार किय...