मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- साहेबगंज, हिसं। प्रखंड में गंडक दियारा की आठ पंचायतों के करीब डेढ़ हजार घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इसके अलावा क्षेत्र के 11 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी लबालब भर गया है। इससे कारण बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: मांझागढ़: चार पंचायतों के 21 वार्डों में घुसा बाढ़ का पानीतटबंध पर शरण प्रखंड के रूप छपरा गांव के वार्ड-3 के घरों में दो फीट तक पानी घुसने से दलित और महादलित परिवार के लोग तिरहुत तटबंध पर शरण लिए हुए हैं। वासुदेवपुर सराय के देवसर असली गांव में सर्वाधिक लोग बीस भंवारी सलुइस गेट के समीप तटबंध पर आ गए हैं। माधोपुर हजारी पंचायत के ग्रामीण तटबंध पर तिरपाल टांग कर परिवार समेत रह रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bagaha News: 23 सामुदायिक रसोई से 26,290 लोगों को कराया गया भोजन प्रशासन की कार्...