गंडक दियारा के खेमकरना में खुलेगा ओपी
मुजफ्फरपुर, जून 13 -- साहेबगंज, हिसं। गंडक दियारा के खेमकरना में ओपी खोलने की कवायद शुरू हो गई है। शनिवार को एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर के साथ पंचायत सरकार भवन समेत कई जगहों का निरीक्षण किया। एसएसपी ने बताया कि भवन सुनिश्चित हो जाने के बाद शीघ्र ओपी खुलेगा। ओपी खोलने के लिए एसडीपीओ सरैया ने प्रस्ताव भेजा था। हुस्सेपुर, हुस्सेपुर रत्ती, रूपछपरा, बंगरा निजामत, पहाड़पुर मनोरथ, जगदीशपुर पंचायत ओपी के अधीन रहेगी। डीजीपी ने भी गंडक दियारा में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए ओपी की आवश्यकता पर जोर दिया था। एसएसपी ने कहा कि साहेबगंज थाना क्षेत्र सारण, गोपालगंज और पूर्वी चंपारण की सीमा से सटा है। खेमकरना में ओपी खुलने से सीमा पर नजर रखने में सुविधा होगी।इसके बाद एसएसपी ने साहेबगंज थाने का निरीक्षण किया। थानेदार सुनील कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.