बगहा, अगस्त 27 -- बगहा। नेपाल में आई भारी त्रासदी के बाद गंडक नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच नदी में बहकर आ रही लकड़ी और सामग्री लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वाल्मीकिनगर से लेकर बगहा तक के घाटों पर बड़ी संख्या में लोग जान जोखिम में डालकर नदी में उतर रहे हैं और आई लकड़ियों व अन्य सामान निकाल रहे हैं। नेपाल की ओर से बहकर आई लकड़ियों के साथ गैस सिलेंडर और साम्री नदी में दिखाई दे रहे हैं। लोगों का दावा है कि विभिन्न घाटों से अब तक एक सौ से अधिक गैस सिलेंडर बरामद किए जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- Bagaha News: निचले इलाकों के लोगों ने ली राहत की सांस इसके अलावा बड़ी मात्रा में लकड़ी और अन्य घरेलू सामान भी लोग नदी से निकाल रहे हैं। एसडीएम चांदनी कुमारी ने बताया कि लोगों को नदी के किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है। अनावश्यक नदी में जाने वा...