मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर। नीतीश कुमार सोनी गंडक (नारायणी) के पानी से शहर के लोगों की प्यास बुझेगी। इसको लेकर जिले के सरैया इलाके में स्थित रेवा घाट से पानी की आपूर्ति होगी। पहले नदी के पानी को साफ या उपचारित कर पीने योग्य बनाया जाएगा। फिर पाइपलाइन के जरिए शहर के घरों तक पहुंचाया जाएगा। इसको लेकर नगर विकास व आवास विभाग की योजना पर काम शुरू हो गया है।सिंचाई विभाग रेवा घाट में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराएगा। इसके अलावा नदी के पानी को शहर तक लाने के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। फिर शहर में ओवरहेड जलमीनारों के जरिए घर-घर तक पानी की आपूर्ति होगी। बुडको पाइपलाइन और शहरी क्षेत्रों में होने वाले आपूर्ति को लेकर डीपीआर तैयार कर रहा है। इसको लेकर एक्सपर्ट की टीम रेवा घाट से लेकर शहर तक संबंधित इलाके का निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.