गोपालगंज, फरवरी 25 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता। जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टेंग्राही गंडक नदी किनारे दियारा इलाके में पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर पांच बाइक पर लदी 470 लीटर देसी व विदेशी शराब जब्त की । मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस तस्करों की पहचान में जुट गई है।थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि दियारा इलाके में कुछ शराब तस्कर बड़ी खेप लेकर तस्करी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। मौके से पांच बाइक पर बोरी में लदी शराब जब्त की गई। उधर,जिला उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को कुचायकोट थाने के गोपालपुर-जलालपुर मुख्य सड़क से 780 बोतल शराब के साथ एक कार को जब्त कर लिया। इस दौरान टीम ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार क...