गोरखपुर, सितम्बर 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल के पहाड़ी इलाकों व जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गंडक नदी का जलप्रवाह तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार दोपहर दो बजे वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बैराज का डिस्चार्ज बढ़कर 3 लाख 400 क्यूसेक दर्ज किया गया। बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए गंडक से सटे निचले व तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नेपाल के देवघाट में नारायणी का डिस्चार्ज भी 4 लाख 42 हजार 800 क्यूसेक पहुंच गया है। इससे आगे वाल्मीकिनगर बैराज पर जलप्रवाह बढ़ने की आशंका है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष सिंचाई खंड-2 के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 सितंबर की शाम चार बजे वाल्मीकिनगर बैराज से मात्र 56 हजार क्यूसेक पानी प्रवाहित हो रहा था, जो लगभग 46 घंटे के भीतर बढ़कर 3 लाख 400 क्यूसेक तक पहुंच गया। शुक्रवार सुबह डिस्चार्ज 79 हजार 700...