कुशीनगर, अगस्त 6 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में बारिश थमने के बाद गंडक नदी का जलस्तर और डिस्चार्ज धीरे-धीरे कम होने लगा है। बुधवार को नदी का डिस्चार्ज 1 लाख 26 हजार 500 क्यूसेक से घटकर 1 लाख 23 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया। 24 घंटे में साढ़े तीन हजार क्यूसेक डिस्चार्ज में कमी दर्ज कर गई है। इससे बाढ़ की स्थिति में कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन छितौनी तटबंध के संवेदनशील स्थानों पर नदी का दबाव अब भी बना हुआ है। विभाग लगातार हालात पर नजर रखे हुए है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: नेपाल में बारिश के बाद गंडक में छोड़ा गया 1.44 लाख क्यूसेक पानीजल स्तर में कमी बुधवार की भैंसहा गेज पर गंडक नदी चेतावनी बिंदु 95 मीटर के सापेक्ष 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। हालांकि, रात तक जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई और नदी चेतावनी बिंदु स...